Home » नई दिल्ली » सेशेल्स की स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, भारत-सेशेल्स मित्रता को मिली नई मजबूती

सेशेल्स की स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, भारत-सेशेल्स मित्रता को मिली नई मजबूती

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली/विक्टोरिया : 29 / जून / 2026 :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक समारोह में भाग लिया। वह सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं।

इस वर्ष सेशेल्स अपनी स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के साथ भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष भी मना रहा है। इस विशेष अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने राष्ट्रीय परेड में हिस्सा लेकर दोनों देशों के मजबूत रक्षा संबंधों का प्रदर्शन किया।

भारतीय दल में असम राइफल्स, भारतीय नौसेना के जवान और भारतीय नौसेना का मार्चिंग बैंड शामिल रहा। वहीं, परंपरा के अनुसार भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षक भी पोर्ट विक्टोरिया पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को भारत और सेशेल्स के बीच गहरी मित्रता, रणनीतिक साझेदारी और दशकों पुराने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment