Home » उत्तर प्रदेश » परिक्रमा मार्ग पर बंद शौचालय से श्रद्धालु परेशान, नागरिक मंच ने की जल्द संचालन की मांग

परिक्रमा मार्ग पर बंद शौचालय से श्रद्धालु परेशान, नागरिक मंच ने की जल्द संचालन की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

अयोध्या  : 31 / जुलाई / 2026 :  अयोध्या में परिक्रमा मार्ग के किनारे स्थित राजकीय ऋषभदेव राजघाट उद्यान में निर्मित सार्वजनिक शौचालय और विश्रामगृह पिछले करीब एक वर्ष से बंद पड़े होने का मामला सामने आया है। अयोध्या नागरिक मंच ने अयोध्या विकास प्राधिकरण से शौचालय को जल्द चालू कराने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

मंच के संयोजक एस.एन. बागी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान पुराने सार्वजनिक शौचालय को हटाकर उद्यान परिसर में नया सुलभ शौचालय और विश्रामगृह बनाया गया था, लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है।

साथ ही परिक्रमा मार्ग से शौचालय तक पहुंचने के लिए कोई संपर्क मार्ग भी नहीं बनाया गया है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अन्य कोई सार्वजनिक शौचालय या मूत्रालय उपलब्ध नहीं होने से परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं चारों ओर से खुले विश्रामगृह में बंदरों के आतंक के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है।एस.एन. बागी ने बताया कि उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव से दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से वार्ता कर शौचालय को शीघ्र चालू कराने की मांग की।

सचिव ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही विश्रामगृह के चारों ओर लोहे की जाली लगाने की भी मांग की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित होकर विश्राम कर सकें।इस संबंध में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, महापौर और नगर आयुक्त को भी अवगत कराया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment