Home » बुलंदशहर » वैर रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत

वैर रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 23 / अगस्त / 2026 :  वैर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक 18 वर्षीय युवक शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में आलियाबाद निवासी अमन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

बताया गया कि अमन रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से मिले यात्रा टिकट व पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त अमन के रूप में की गई।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment