Home » बुलंदशहर » मीन भगवान की नई प्रतिमा लगाने समेत सुरक्षा व्यवस्था की मांग, 30 अगस्त तक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मीन भगवान की नई प्रतिमा लगाने समेत सुरक्षा व्यवस्था की मांग, 30 अगस्त तक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 25 / अगस्त / 2026 :   पहासू क्षेत्र में काली नदी पुल के पास अहमदगढ़-शिकारपुर-दानपुर तिराहे पर स्थापित भगवान विष्णु के अवतार मीन भगवान की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी शिकारपुर और डिप्टी एसपी शिकारपुर को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने के साथ चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।

उन्होंने प्रतिमा स्थल के चारों ओर बाउंड्रीवाल और मुख्य द्वार बनवाने, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए बड़ी बिजली और सौर ऊर्जा लाइट लगवाने की मांग रखी। इसके अलावा चौराहे पर पुलिस चौकी का निर्माण कर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती तथा लोगों के लिए पानी की व्यवस्था कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।

ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं और समाज के सम्मान से जुड़ी ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को 30 अगस्त तक मांगों पर कार्रवाई करने का समय दिया गया है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह घटना उनके लिए भी व्यक्तिगत रूप से अपमानजनक है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment