Home » गाजियाबाद » गाजियाबाद के विकास को लेकर विधायक संजीव शर्मा ने डीएम के साथ की बैठक, कई मुद्दे उठाए

गाजियाबाद के विकास को लेकर विधायक संजीव शर्मा ने डीएम के साथ की बैठक, कई मुद्दे उठाए

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 8 / सितम्बर / 2026 :   गाजियाबाद  शहर विधायक संजीव शर्मा ने राजनगर स्थित जिलाधिकारी के आवास पर मुलाकात कर शहर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाने चाहिए।

बैठक में लाइनपार क्षेत्र में बालिका डिग्री कॉलेज की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थ सोसाइटी में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कराने और विधानसभा क्षेत्र में जल निगम द्वारा निर्मित पांच पानी की टंकियों का संबंधित विभाग को हस्तांतरण कराने पर भी चर्चा हुई। विधानसभा क्षेत्र में आधार केंद्र स्थापित कराने का विषय भी बैठक में रखा गया।

विधायक ने महामाया स्टेडियम में निर्माण एवं विकास कार्यों में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की। इसके अलावा क्रॉसिंग रिपब्लिक में अग्निशमन केंद्र की स्थापना, श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर गलियारे और दुकानों से जुड़े मामलों तथा समाज कल्याण विभाग की भूमि से संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग से संबंधित सड़क चौड़ीकरण के मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय जरूरी है।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद का समग्र और संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से सभी जनहित से जुड़े मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment