Home » बुलंदशहर » अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल , हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चिकित्सकों ने हायर सेंटर किया रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल , हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चिकित्सकों ने हायर सेंटर किया रेफर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 8 / सितम्बर / 2026 :  अहमदगढ़ कस्बे में रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव पूठरी कलां निवासी कुलदीप (26) पुत्र सतीश रविवार शाम अहमदगढ़ स्थित बंटी होटल पर खाना खाने जा रहा था। बताया गया कि होटल के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुलदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि घायल को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment