Home » बुलंदशहर » अगौता कबड्डी टूर्नामेंट में किसौली की टीम बनी चैंपियन , रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, समकोला उपविजेता और लुहारली तीसरे स्थान पर

अगौता कबड्डी टूर्नामेंट में किसौली की टीम बनी चैंपियन , रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, समकोला उपविजेता और लुहारली तीसरे स्थान पर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अगौता, बुलंदशहर  : 10 / सितम्बर / 2026 :   बुलंदशहर-सैदपुर मार्ग पर सैनिक फार्म हाउस के समीप आयोजित विशाल अगौता कबड्डी टूर्नामेंट का गुरुवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। देर रात शुरू हुई प्रतियोगिता में मुकाबले सुबह करीब 6:30 बजे तक चलते रहे। पूरी रात मैदान में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को बांधे रखा।

फाइनल समेत अंतिम मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। रेड, पकड़ और शानदार दांव-पेंच के दौरान मैदान में रोमांच चरम पर रहा। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

कड़े मुकाबलों के बाद अगौता ब्लॉक के गांव किसौली की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। समकोला की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि लुहारली की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर अगौता ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा नेता आदेश चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक ग्रामीण खेल युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, मेहनत और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ग्राम अगौता की आयोजन समिति, आयोजन से जुड़े सदस्यों और क्षेत्रवासियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment