जहांगीराबाद : 10 / सितम्बर / 2026 : जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर स्थित भैयापुर पुलिया के पुनर्निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। सरकार ने पुलिया के निर्माण के लिए 78 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।

भैयापुर पुलिया लंबे समय से टेढ़ी होने के कारण वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। पुलिया के घुमावदार होने से बड़े वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। साथ ही मोड़ पर हादसे की आशंका भी बनी रहती थी। इसे लेकर किसान, व्यापारी और वाहन चालक लंबे समय से पुलिया को सीधा कर नए सिरे से निर्माण कराने की मांग कर रहे थे।
पुनर्निर्माण की मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। नई पुलिया बनने के बाद जहां बड़े वाहनों का आवागमन सुगम होगा, वहीं किसानों और व्यापारियों को भी अपने सामान के परिवहन में राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने शासन से निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के साथ ही आसपास की सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










