Home » देहरादून » मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: फैयाज अहमद भाजपा नेता

मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: फैयाज अहमद भाजपा नेता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ज्ञान धर्म जर्नलिज्म ब्यूरो उत्तराखंड

 

देहरादून  : 10 / सितम्बर / 2026 :   उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय जनता – पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री फैयाज अहमद ने कार्यालय पर बृहस्पतिवार को ह्यसेवा संकल्प अभियानह्न के तहत एक दिवसीय जिला कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि फैयाज अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन देश की निःस्वार्थ सेवा, पारदर्शी ,सुशासन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित रहा है।

ह्यसेवा संकल्प अभियानह्न के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। फैयाज अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कार्यकताओं को अभियान की रूपरेखा समझाते हुए कहा कि यह केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद और सेवा का व्यापक अभियान है।

कार्यकताओं को बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से जुड़ना है और पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभदिलाने में सहयोग करना है। जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि उत्तराखंड का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।

मंडल से लेकर बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं का आभार जताया। कार्यशाला में वसीम अहमद नदीम अहमद आहिल खान जबर अली सलमान मलिक गुलसन बेगम गुलिस्ता खानम यासीन अंसारी गुलफाम अंसारी गुलरेज मलिक आमिर खान नाजिया कुरैशी शहजाद अहमद तबरेज आलम गुलफाम अय्यर नावेद हुसैन जैदी गुलफाम अली फरहत हुसैन सैकड़ो नेता और और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment