Home » गाजियाबाद » राष्ट्र प्रथम, ब्राह्मण सदैव राष्ट्र चिंतक : बृजेश पाठक

राष्ट्र प्रथम, ब्राह्मण सदैव राष्ट्र चिंतक : बृजेश पाठक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ब्रह्म समागम में उपमुख्यमंत्री ने त्याग, संस्कार और सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

गाजियाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपरा, त्याग, समर्पण और राष्ट्रवाद को रेखांकित करते हुए समाज से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राह्मण सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि रखता है और उसकी परंपरा समाज को देने की रही है। समाज निर्माण में ब्राह्मण समाज के संस्कार आज भी नई पीढ़ी को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दधीचि जैसे तपस्वी ऋषि का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अस्थियों तक का दान कर समाज और राष्ट्र कल्याण के लिए त्याग और समर्पण की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की। बृजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज बिना स्वार्थ और लालच के समाज कल्याण में विश्वास रखता है। समाज को संगठित, संस्कारित और सुव्यवस्थित बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बुद्धि और विवेक से संपन्न समाज की परंपरा में त्याग और समर्पण की भावना रही है तथा सामाजिक एकता और राष्ट्रहित को सदैव प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण समाज से अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यवती देवी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के आयोजक आर.डी. शर्मा ने उपस्थित अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोगों तथा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता का आह्वान किया। इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा, विधान परिषद सदस्य सुनील भराला, नानक चंद शर्मा, अमरेश शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, लोकेश दीक्षित, आरती शर्मा बागपत, आरती त्यागी, आदेश फौजी, प्रदीप शर्मा, सुनील शर्मा, महेंद्र दत्त शर्मा, पंकज मुद्गल, विशाल गोस्वामी, मनीष भार्गव, अंकुर शर्मा और विनय शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और पंकज भारद्वाज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन करते हुए भगवान परशुराम का फरसा भेंट किया। ब्रह्म समागम में ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम ने समाज के विभिन्न वर्गों और प्रतिनिधियों को एक मंच पर जोड़ते हुए सामाजिक समरसता और संगठन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment