Home » उत्तर प्रदेश » 19 सितंबर सुबह 11:00 से लखनऊ में होगी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना की अति आवश्यक बैठक , संगठन के पुनर्गठन, आगामी कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी पर होगी व्यापक चर्चा

19 सितंबर सुबह 11:00 से लखनऊ में होगी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना की अति आवश्यक बैठक , संगठन के पुनर्गठन, आगामी कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी पर होगी व्यापक चर्चा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

लखनऊ : 13 / सितम्बर / 2026 :   अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर मनोज कुमार शुक्ला ‘महाकाल’ के निर्देशानुसार संगठन की एक अति आवश्यक बैठक आगामी 19 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 से लखनऊ में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पाठक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना ने बताया कि बैठक में संगठन को और अधिक गति देने के लिए आगामी कार्यक्रमों के आयोजन, विधानसभा चुनाव में संगठन की सक्रिय हिस्सेदारी तथा संगठन के पुनर्गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने की पूर्व सूचना कार्यक्रम से कम से कम पांच दिन पहले देने की अपील की थी। इसके बावजूद अभी तक कई पदाधिकारियों द्वारा ग्रुप में बैठक में शामिल होने की सूचना नहीं दी गई है। इसे लेकर संगठन नेतृत्व ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दो दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से अथवा ग्रुप में अपनी उपस्थिति की सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर मनोज कुमार शुक्ला ‘महाकाल’ ने स्पष्ट किया कि संगठन अनुशासन और समर्पण से चलता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन संगठन में दायित्व उन्हीं पदाधिकारियों के पास रहेगा जो संगठन के नियमों और निर्देशों का पालन करेंगे।

उन्होंने पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष के संदेश को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में सूचना नहीं देने अथवा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के संबंध में बैठक में संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जायेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment