ककोड़ : 13 / सितम्बर / 2026 : ककोड़ क्षेत्र के गांव सुबरा में शनिवार को डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बुलंदशहर के साथ-साथ अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ जिलों से करीब 55 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में फराना खुर्जा की टीम और गौतमबुद्धनगर के चोरोली गांव की टीम आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में फराना गांव की टीम ने जीत दर्ज कर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 7,100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

वहीं चोरोली की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जिसे 5,100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। तीसरे स्थान पर भूरा मयाना की टीम रही, जिसे 3,100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के समापन पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान प्रधान पति रविंद्र सिंह, कालू ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह ठाकुर, अगराई, राजू ठाकुर नगला बंसी, राजू सिंह, रुपेश, विजय, प्रदीप भाटी, लोकेश कालिया, जोगिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता को देखने के लिए देर रात तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










