चोला : 13 / सितम्बर / 2026 : थाना क्षेत्र के गांव नौसाना में युवक के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी हरीश पुत्र विजेंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 तारीख की शाम करीब चार बजे वह गांव में मौजूद था। इसी दौरान आवास विकास कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर निवासी हिमांशु और रवि वहां पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसके सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया।
पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर हिमांशु और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










