Home » गाजियाबाद » वैशाली मीडिया एन्क्लेव में बैठक संपन्न, आगामी चुनाव में महिला शक्ति की भागीदारी पर जोर

वैशाली मीडिया एन्क्लेव में बैठक संपन्न, आगामी चुनाव में महिला शक्ति की भागीदारी पर जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 13 / सितम्बर / 2026 :   सेक्टर-6 वैशाली स्थित मीडिया एन्क्लेव में लंबित चुनाव के संदर्भ में बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में करीब 80 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई और महिला शक्ति की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से इस बात पर जोर दिया गया कि आगामी चुनाव में चाहे कोई भी टीम मैदान में हो, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर समन्वय के लिए महिला शक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है।

बैठक में वर्तमान अध्यक्ष ज्ञान सिंह, उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, महासचिव लव कुमार, सचिव उपेंद्रनाथ और कोषाध्यक्ष पंकज के साथ सेक्टर के संस्थापक सदस्य जगदीश यादव, भीम सिंह, पूर्व महासचिव त्रिलोक सिंह, रूपेश राय, नवनीत और सहदेव तोमर उपस्थित रहे। महिला टीम की ओर से जैस्मिन और कौशल शर्मा की टीम ने भी बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आगामी चुनाव में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने की बात कही। बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment