Home » बुलंदशहर » खुर्जा में CJI पॉटरी के डीजल टैंक में लगी भीषण आग , दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

खुर्जा में CJI पॉटरी के डीजल टैंक में लगी भीषण आग , दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 13 / सितम्बर / 2026 :    जनपद के औद्योगिक क्षेत्र खुर्जा के जंक्शन रोड स्थित CJI पॉटरी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पॉटरी परिसर में रखे डीजल टैंक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पॉटरी में वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी निकली चिंगारी से डीजल टैंक ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते टैंक आग का गोला बन गया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से निकल रहा घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment