Home » बुलंदशहर » खुर्जा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, शातिर बदमाश गोली लगने से घायल, तमंचा-बाइक समेत गिरफ्तार

खुर्जा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, शातिर बदमाश गोली लगने से घायल, तमंचा-बाइक समेत गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 13 / सितम्बर / 2026 :   एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुर्जा नगर पुलिस की ग्राम भौपुर के पास झाझर रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार बदमाश ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई फायरिंग में वह घायल हो गया।

 

घायल बदमाश की पहचान नौशाद पुत्र शाबू निवासी सारसोल, अलीगढ़ के रूप में हुई। उसके कब्जे से 13 हजार रुपये, बिना नंबर की बाइक, मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए। घायल को सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस के मुताबिक नौशाद पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह, उ0नि0 अतुल कुमार, उ0नि0 सुमित पाण्डेय, है0का0 जितेन्द्र कुमार, है0का0 राजबीर सिंह, का0 रोहित खोखर, का0 राहुल कसाना, का0 अक्षय त्यागी, का0 हेमेन्द्र व है0का0 लोकेन्द्र शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment