खुर्जा : 14 / सितम्बर / 2026 : श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति (रजि.), खुर्जा के तत्वावधान में आज सोमवार को श्री गोवर्धन मंदिर, रानी वाला चौक से भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में किया गया। शोभायात्रा के शुभारंभ से पूर्व मंदिर परिसर में “गणपति बाबा मोरया” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में पं. सोनू शर्मा एवं ओमप्रकाश शर्मा द्वारा समिति अध्यक्ष रोहताश दीक्षित, सचिव विकास वर्मा, कोषाध्यक्ष सुधीर वर्मा तथा जनरल मैनेजर सुमित बंसल के नेतृत्व में भगवान श्री गणेश जी का विशेष पूजन एवं भव्य श्रृंगार कराया गया। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश जी को छप्पन भोग अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर चट्ठों का भी विशेष पूजन किया गया।
पूजन कार्यक्रम में खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, नगर पालिका चेयरमैन अंजना भगवान दास सिंघल, एसडीएम, सीओ, कोतवाली प्रभारी, अरुण माहेश्वरी, राजीव बंसल (पूर्व चेयरमैन), रंजना सिंह, मोनिका सिंह, चेतन शर्मा, प्रेम प्रकाश अरोरा, डीसी गुप्ता कांटे वाले, विकास सोनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

पूजन के उपरांत भगवान श्री गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में खुर्जा नगर के साथ-साथ बाहरी शहरों से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्री गणेश जी, राधा-कृष्ण, बांके बिहारी, राम दरबार, हनुमान जी एवं श्री खाटू श्याम जी की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके साथ ही अखाड़े के कलाकारों ने भी अपनी कला एवं शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया।
शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश जी की भव्य पालकी के साथ शहनाई, नासिक ढोल तथा देवघर से आए संकीर्तन मंडल ने भक्तिमय वातावरण बना दिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए। समिति की ओर से सभी झांकियों एवं कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा एवं जल सेवा की। इस सेवा एवं स्वागत की शहरवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम में राहुल राठी, शिव कंसल, राम दिवाकर सहित समिति एवं आयोजन से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, रविन्द्र गुप्ता, सत्य प्रकाश दादू, राजीव वार्ष्णेय, राहुल सिंह, वैभव गोयल, पदम गर्ग, लोकेश जिन्दल, यश गुप्ता, सजल वर्मा, पीयूष अग्रवाल, बसंत कनौडिया, प्रमोद भारद्वाज (गुरुजी), चन्द्र प्रकाश वर्मा, पुनीत बंसल, अमित बंसल, आयुष अग्रवाल, हितेन्द्र वर्मा, अभिषेक गोस्वामी, एडवोकेट रविन्द्र कुमार (पिंकी), सुनील आदर्श, शेखर वर्मा, नवीन माहिर, आशीष गुप्ता, कृष्ण गोपाल सर्राफ, भुवनेश उपाध्याय, हरीश वर्मा, अनुभव गुप्ता (रायसाहब), विशाल पोद्दार, पवन गुप्ता, धर्मेन्द्र पाल सिंह राघव (एडवोकेट), डॉ. शलम शर्मा, हैप्पी वर्मा, राकेश वर्मा, आदित्य गुप्ता, आकाश जैन, गौरव वर्मा, योगेन्द्र गुप्ता, केशव वर्मा, वैभव वर्मा, चिराग वर्मा, निमिष गर्ग, चिराग गर्ग, रोशन्द वर्मा, दुर्गेश सर्राफ, देवेश शर्मा, दीपक वर्मा, सौरव भरतिया, आशीष यादव, सचिन अग्रवाल, पीयूष खेमका, विशेष गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भव्य शोभायात्रा के दौरान “गणपति बाबा मोरया” के जयघोष से खुर्जा नगरी गुंजायमान रही। श्रद्धा, भक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक सहभागिता से सजी यह शोभायात्रा नगरवासियों के लिए यादगार बन गई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










