शिकारपुर : 14 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर नगर के हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्री गणेश को समर्पित मनमोहक एवं रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सुन्दर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों का उत्साह, आत्मविश्वास, और मनमोहक अंदाज कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बी.डी. शर्मा, उप-प्रधानाचार्य अरुण कौशिक, जूनियर विंग इंचार्ज रश्मि गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक अमन सैफी, एवं कोरियोग्राफर विनिता शर्मा की गरिमामयी मौजूदगी रही। सभी ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम का समापन गणेश जी के आशीर्वाद, खुशहाली, ज्ञान एवं सकारात्मकता के सन्देश के साथ हुआ ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










