शिकारपुर : 14 / सितम्बर / 2026 : विद्यालय प्रांगण में हिन्दी दिवस एवं गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न गतिविधियों से हुआ।
हिन्दी दिवस के अवसर पर छात्र काउन्सिल के छात्र-छात्राओं द्वारा हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा को विषय बना कर दोनों भाषाओं की उपयोगिता महत्त्व एवं अपने-अपने स्तर पर श्रेष्ठता को लेकर रोचक एवं प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर छात्र परिषद की प्रमुख कुमारी सोनल, अनुशासन प्रमुख कुमारी नित्या गौतम, खुशी चौधरी, यश चौधरी, सागर चौधरी, हिमांशी चौधरी, वंश गुप्ता, दिव्यांश सिंह, साक्षी चौधरी, सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों एवं प्रबंध तंत्र द्वारा भगवान गणेश की विधि-विधानपूर्वक स्थापना की गई। आचार्य यश भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई भगवान श्री गणेश की स्थापना विद्यालय के प्रबंधक कपिल कुमार सिंघल द्वारा की गई।
पूजा-अर्चना के पश्चात विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंध तंत्र के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान गणेश की। आरती की इसके उपरान्त सभी मौजूद छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक कपिल कुमार सिंघल, निदेशक धैर्य सिंघल, मानस सिंघल, प्रधानाचार्य सतीश कुमार शर्मा, हेड कोऑर्डिनेटर नीता माहेश्वरी, को ऑर्डिनेटर रोहित मित्तल, प्रियंका कंसल, ऋतु त्यागी, सहित विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान, सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था तथा भारतीय संस्कारों एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










