गाजियाबाद : 15 / सितम्बर / 2026 : लोनी क्षेत्र में हिंदू रक्षा दल की ओर से अलाउद्दीन के सनातन धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार अलाउद्दीन ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया।
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया गया और उनका नया नाम अखिलेश रखा गया। धार्मिक विधि-विधान के अनुसार उन्हें जनेऊ भी धारण कराया गया।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सनातन धर्म से जुड़े धार्मिक संस्कार और परंपराएं पूरी की गईं। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म को समझने के बाद अपनी मान्यता और इच्छा के आधार पर यह निर्णय लिया है। उन्होंने किसी भी प्रकार के दबाव से इनकार करते हुए इसे अपना व्यक्तिगत निर्णय बताया।
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का स्वागत किया और इसे सनातन धर्म में उनकी वापसी बताया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









