Home » गाजियाबाद » पीएम स्वनिधि मेले में उमड़ा उत्साह, 450 लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

पीएम स्वनिधि मेले में उमड़ा उत्साह, 450 लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 15 / सितम्बर / 2026 :   गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित लोक कल्याण मेले में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंगलवार को नंदग्राम स्थित उत्तरांचल भवन में आयोजित मेगा लोक कल्याण मेले में करीब 450 लोगों ने प्रतिभाग किया। मेले में लोगों को पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी देने के साथ इच्छुक लोगों के आवेदन भी कराए गए।

मेले में अधिकारियों ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले ऋण एवं क्रेडिट कार्ड की सुविधा और उससे जुड़े लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को योजना के माध्यम से स्वरोजगार को आगे बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने के अवसरों के बारे में भी बताया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मेले में 35 लोगों को खाद्य सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य सामग्री से जुड़े आवश्यक विषयों की जानकारी प्रतिभागियों को दी।

परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण ने बताया कि शासन और सूडा लखनऊ के निर्देश पर एक से 30 सितंबर तक नगर निकायों में लोक कल्याण मेले आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम गाजियाबाद क्षेत्र में प्रत्येक मंगलवार को मेगा लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से वंचित अथवा योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोग 22 और 29 सितंबर को नंदग्राम स्थित उत्तरांचल भवन पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लाभ उठा सकते हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment