Home » बुलंदशहर » किसान की ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, कीमती केबल काटकर ले गए अज्ञात चोर

किसान की ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, कीमती केबल काटकर ले गए अज्ञात चोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 17 / सितम्बर / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव वंचावली में किसानों की ट्यूबवेल से कीमती केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के समय ट्यूबवेल पर पहुंचे और खंभे से ट्यूबवेल के कमरे तक जा रही बिजली की कीमती केबल काटकर फरार हो गए।

पीड़ित किसान किशन कुमार ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे ट्यूबवेल पर पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर देखा कि खंभे से कमरे तक आने वाली केबल कटी हुई थी और चोर उसे काटकर ले जा चुके थे। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को 112 नंबर पर दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। चोला थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की बात कही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment