शिकारपुर : 17 / सितम्बर / 2026 : समाजवादी पार्टी ने बुलंदशहर जिले में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में फेरबदल करते हुए शिकारपुर निवासी वरिष्ठ पार्टी नेता मोहम्मद सोहेल उर्फ बिट्टू मेम्बर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी मोहम्मद सोहेल उर्फ बिट्टू मेम्बर लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। बताया गया कि वह वर्ष 2004 से लगातार पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और संगठन की गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। वर्ष 2018 से वह नगर पालिका परिषद शिकारपुर में सभासद के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, मोहम्मद सोहेल ने संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के अभियान में भी भागीदारी की। इसी सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सोहेल उर्फ बिट्टू मेम्बर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए वह लगातार कार्य करते रहेंगे।
नियुक्ति के बाद आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली, जिला महासचिव कृष्ण पाल यादव, पूर्व मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर अब्दुल रब, हाजी अख्तर और पूर्व विधायक महेन्द्र कुमार वाल्मीकि सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा मजहिर अंसारी, ठाकुर सलीम, नदीम ठाकुर, निजाम, सफीक ठाकुर, आस मोहम्मद कुरैशी सभासद, अरशद अंसारी सभासद, मोहम्मद कमर, मासूम रजा पूर्व सभासद, रशीद और शिबू ठाकुर समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बिट्टू मेम्बर का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
हाल में बुलंदशहर में सपा की संगठनात्मक गतिविधियों में जिला स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










