बुलन्दशहर : 17 / सितम्बर / 2026 : कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक स्थानीय पत्रकार के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। ओपीडी के कमरा नंबर 15 में तैनात जूनियर डॉक्टर पर मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे पत्रकार हितेश शर्मा से बदसलूकी करने और सुरक्षाकर्मियों के जरिए बाहर निकलवाने की धमकी देने का आरोप लगा है।

बताया गया कि हितेश शर्मा अपने भाई का मेडिकल परीक्षण कराने अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि कमरे में सीनियर डॉक्टर के मौजूद नहीं होने पर उन्होंने वहां तैनात जूनियर डॉक्टर से मेडिकल बनाने का अनुरोध किया, लेकिन डॉक्टर ने काम करने से मना कर दिया। दोबारा आग्रह करने पर कथित तौर पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
मामले की जानकारी मिलने पर कई पत्रकार मेडिकल कॉलेज पहुंचे और विरोध जताया। इसके बाद पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब मामला जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना में किसकी क्या भूमिका रही और मेडिकल कॉलेज प्रशासन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










