गोरखपुर : 18 / सितम्बर / 2026 : गोरखपुर के नकहा नंबर दो में 17 सितंबर 26 को 2:30 बजे के आसपास माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3.09 करोड रुपए की लागत से कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और सुरक्षा कार्य माहौल तभी कायम रह सकता है जब समाज एकजुट होकर आगे आए।
जात धर्म क्षेत्र और भाषा के नाम पर बटेंगे तो कर्फ्यू ,दगा, अराजकता, गुंडागर्दी, और सुरक्षा का दौर फिर लौट सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी गांव या शहर में नागरिकों के जीवन स्तर का पता विकास और वहां के उपलब्ध जन उपयोगी सुविधाओं से चलता है ।
2017 के बाद गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून का राज सुनिश्चित कर विकास एवं सुविधाओं की नई श्रृंखला खड़ी कर दी गई है। वही अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने गोरखपुर के गीत में 500 कारखाने लगने का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे अकेले गीडा में 50,000 नौजवानों को रोजगार मिला और पलायन से मुक्ति मिली। आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 9:30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।
चुनाव की घोषणा से पहले सरकार अगले 6 माह में 1 लाख और युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रही है। सीएम ने बिना नाम लिए पूर्व सपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि वह 2017 के पहले सरकारी भर्ती में निकलने पर सैफई सिंडिकेट वसूली करने निकल पड़ता था। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक कंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह, विधायक पिपराइच महेंद्र पाल, विधायक बांसगांव डॉ विमलेश पासवान,विधायक खजनी श्री राम चौहान, विधायक चोरी चोरा , समेत तमाम भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता भारी संख्या में उपस्थिति रही।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








