Home » बुलंदशहर » अवैध पिस्टल के साथ युवक की रील वायरल, पुलिस जांच में जुटी

अवैध पिस्टल के साथ युवक की रील वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 19 / सितम्बर / 2026 :   अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ककरिया खेड़ा से एक युवक का कथित तौर पर अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में युवक हाथ में पिस्टल लेकर गाने पर रील बनाता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद युवक पर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। लगातार कार्रवाई के बावजूद इस तरह के वीडियो सामने आने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अहमदगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान और उसके ठिकाने की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment