Home » उत्तर प्रदेश » मिशन शक्ति के तहत काउंसलिंग से सुलझा दहेज उत्पीड़न का मामला, पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी

मिशन शक्ति के तहत काउंसलिंग से सुलझा दहेज उत्पीड़न का मामला, पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 22 / सितम्बर / 2026 :   महिला थाना हाथरस में मिशन शक्ति के तहत दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकायत पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराकर मामले का समाधान कराया गया।

आवेदिका खुशबू पुत्रीहरिओम, निवासी पोखर वाला मोहल्ला, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस ने 2 सितंबर 2026 को अपने पति कैलाश पुत्र चाखन लाल, निवासी बसोली, इगलास रोड, चामड़ वाला मोहल्ला, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ महिला थाना हाथरस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था।

आवेदिका ने आरोप लगाया था कि दहेज में 7 लाख रुपये की मांग को लेकर पति एवं ससुरालीजन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं।

शिकायत के बाद महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा आवेदिका, उसके पति और ससुरालीजनों से वार्ता की गई।

काउंसलिंग के दौरान विपक्षी पक्ष ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने की बात कही। साथ ही आवेदिका से माफी मांगते हुए उसे अपने साथ घर ले जाने की बात रखी।

वहीं, आवेदिका ने भी अपने पति के साथ ससुराल जाने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद आवेदिका ने महिला थाने से किसी प्रकार की अन्य कार्रवाई की अपेक्षा नहीं रखने की बात कही।
काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच सहमति बनी और दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment