Home » बुलंदशहर » आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज करौरा में पुस्तकालय का हुआ कायाकल्प, पूर्व रेल संयुक्त सचिव प्रेमपाल शर्मा ने किया उद्घाटन

आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज करौरा में पुस्तकालय का हुआ कायाकल्प, पूर्व रेल संयुक्त सचिव प्रेमपाल शर्मा ने किया उद्घाटन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/बुलंदशहर : 22 / सितम्बर / 2026 :   क्षेत्र के करौरा स्थित आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में पुस्तकालय का नवीनीकरण एवं समृद्धीकरण किया गया, जिसका भव्य उद्घाटन विद्यालय के पुरातन छात्र एवं रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) नई दिल्ली के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव प्रेमपाल शर्मा ने अपने कर-कमलों से किया।

उद्घाटन के अवसर पर प्रेमपाल शर्मा ने छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु पुस्तकें भेंट कीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा और ज्ञान के प्रसार के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे तथा भविष्य में पुस्तकालय को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए अतिरिक्त पुस्तकें भी उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय के विकास के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर कामेश गुप्ता ने पुरातन छात्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकालय का उचित रखरखाव और संरक्षण उनका प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुस्तकालय को मेज, कुर्सी और पर्दों आदि से सुसज्जित कर इसके सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेमपाल शर्मा के साथी पुरातन छात्र जितेंद्र मित्तल, कुमार पाल शर्मा, धर्म कुमार शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, ओमवीर शर्मा, गंगासरण शर्मा के साथ-साथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, प्रबंधक प्रमोद गुप्ता (ठेकेदार), सुरेश चंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), डॉ. दुजेंद्र गुप्ता, प्रमोद (बर्तन वाले) एवं अनिल सौरव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment