खुर्जा : 22 / सितम्बर / 2026 : भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रपुत्र) के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राघव के नेतृत्व में आज किसान एकत्रित होकर उप जिलाधिकारी कार्यालय खुर्जा पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी महोदया पूजा को ज्ञापन सौंपा।
इसके साथ ही संगठन ने बिजली घर नंबर चार पर विद्युत विभाग के खिलाफ धरनारत भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन पत्र भी दिया।
जिलाध्यक्ष शिवकुमार राघव ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण किसानों की कई ऐसी समस्याएं हैं, जिन पर विभागों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से किसानों को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिनमें मुख्यतः ग्रामीण रास्तों का निर्माण, आवारा पशुओं द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान, खुर्जा मंडी में किसानों की समस्याएं, नलकूपों के बिजली बिलों में ब्याज तथा कृषि फीडरों पर अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्याओं से उप जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
इसके बाद संगठन के पदाधिकारी विद्युत विभाग के मुख्यालय बिजली घर नंबर चार पर पहुंचे, जहां पूर्व में किसान संगठन के पदाधिकारी के साथ अधिशासी अभियंता द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में चल रहे धरने में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों को समर्थन पत्र सौंपा और उनके साथ धरना स्थल पर बैठकर हर तरह से साथ देने की बात कही।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










