मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर विधायक तक नहीं हुई सुनवाई
शिकारपुर : 22 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गाँव शेखपुर में जलभराव की गम्भीर समस्या और जल निकासी न होने को लेकर कश्यप समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने डीएम से लिखित शिकायत कर न्याय की मांग की।
डीएम के कड़े रुख के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और गाँव में जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई शुरू कराई गई हालांकि इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने शान्त कराया।

गाँव के पीड़ित कश्यप समाज के लोगों का कहना है कि उनके घरों का गन्दा पानी निकासी न होने के कारण सड़कों और घरों के सामने जमा हो रहा है पहले गाँव का यह गन्दा पानी सड़क के किनारे स्थित एक तालाब में जाता था लेकिन समय के साथ तालाब पूरी तरह भर गया और अब वहां पानी ठहरने की कोई जगह नहीं बची इस वजह से सड़कों पर गन्दा पानी भरा हुआ है और लोगों के घरों में घुस रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पहले एसडीएम, तहसीलदार, स्थानीय विधायक और यहाँ तक कि मख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर भी दो बार लिखित शिकायत दर्ज कराई थी इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
हर तरफ से मजबूर होकर पीड़ितों को जिलाधिकारी के पास प्रार्थना पत्र लेकर जाना पड़ा ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो गाँव में महामारी और गम्भीर बीमारियां फैल सकती है डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अमला पहुंचा गाँव मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए डीएम के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, ब्लॉक सेक्रेटरी देवेन्द्र कुमार और हल्का लेखपाल तुरन्त शेखपुर गाँव पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए पानी की निकासी के लिए जेसीबी मशीन मंगवाकर नाले की खुदाई का काम शुरू करवा दिया 65-70 मीटर खुदाई के बाद बढ़ा तनाव आमने-सामने आए दो पक्ष प्रशासनिक देखरेख में जेसीबी से नाले की लगभग 65 से 70 मीटर लम्बी खुदाई की जा चुकी थी।
तभी गाँव के ही कुछ लोगों ने इस खुदाई का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया विरोध इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया हंगामे की सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस को दी गई भारी पुलिस बल ने सम्भाला मोर्चा अधिकारियों ने दिया भरोसा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक कर्णवीर सिंह, भारी पुलिस बल के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शान्त कराया और गाँव में कानून-व्यवस्था को बहाल किया।
इस मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए साफ तौर पर कहा कि गाँव को जल भराव और गन्दगी से मुक्ति दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है पानी की निकासी के लिए नाला हर हाल में खोदा जाएगा ।
ताकि कश्यप समाज के घरों में गन्दा पानी न भरे अधिकारियों ने ग्रामीणों से शान्ति बनाए रखने की अपील की और कहा कि गाँव वाले पूरी तरह आश्वस्त रहें जल निकासी की उचित व्यवस्था जल्द ही पूरी कर ली जाएगी फिलहाल मौके पर शान्ति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










