Home » बुलंदशहर » पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू टिकैत की महापंचायत, एसडीएम कार्यालय के सामने डटे किसान

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू टिकैत की महापंचायत, एसडीएम कार्यालय के सामने डटे किसान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/खुर्जा  : 23 / सितम्बर / 2026 :   खुर्जा तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर महापंचायत की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और संबंधित विभागों के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग, लेखपाल, तहसीलदार और बीकेडीए कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। किसान नेताओं का आरोप है कि संक्रमणीय भूमि के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।

इसके अलावा किसानों ने खुर्जा क्षेत्र में तालाब की करीब 50 बीघा जमीन पर अवैध रूप से होटल और मैरिज होम के निर्माण का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई।

महापंचायत के दौरान किसान एसडीएम कार्यालय के सामने बैठे रहे। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment