Home » बुलंदशहर » खुर्जा – महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

खुर्जा – महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर / खुर्जा  : 23 / सितम्बर / 2026 :   महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, खुर्जा (द्वितीय परिसर) में आज दिनांक 23.09.2026 को अंतर-सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस – कल्पना हाउस, कलाम हाउस, आर्यभट्ट हाउस और न्यूटन हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों में खेल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष  जितेन्द्र कुमार बंसल जी (एडवो.), उपाध्यक्ष  अंकुर अग्रवाल ,  प्रबंधक कपिल अग्रवाल , उपप्रबंधक सचिन बंसल जी और कोषाध्यक्ष डॉ. वकुल तायल उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को खेलकूद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  नरेन्द्र मित्तल जी व मुख्य अध्यापिका दीप्ति अग्रवाल जी ने प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए खेलकूद के प्रति विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment