बुलंदशहर : 23 / सितम्बर / 2026 : औरंगाबाद कस्बे के जहांगीराबाद चौराहे पर कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई, जिससे चौराहे पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता और खींचतान की गई। खींचतान के दौरान बीच-बचाव कर रहे एक दरोगा की वर्दी फट गई और उनका चश्मा भी टूट गया।
मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था। हालांकि, चर्चा है कि हिरासत में लिया गया युवक थाना परिसर से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
फिलहाल औरंगाबाद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










