Home » बुलंदशहर » खुर्जा के होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर हंगामा , हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी सूचना

खुर्जा के होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर हंगामा , हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी सूचना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर / खुर्जा  : 23 / सितम्बर / 2026 :    पहासू रोड स्थित शिल्पा मैरिज होम के सामने ग्रांड होटल में कथित देह व्यापार की सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल पहुंचकर अंदर मौजूद लोगों की गतिविधियों पर सवाल उठाए और पुलिस को मामले की सूचना दी।

कार्यकर्ताओं का दावा है कि होटल के अंदर करीब छह युवतियां मौजूद थीं। आरोप है कि इस दौरान दो युवतियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। एक कार्यकर्ता के हाथ में कथित तौर पर काटकर युवती के मौके से भागने की बात भी सामने आई है।

हंगामे की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल संचालक ने युवतियों को वहां से बाहर भेज दिया। सूचना के बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची और होटल संचालक को अपने साथ ले गई। वहीं, होटल का स्टाफ भी मौके से जाता दिखाई दिया।

 

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल संचालक पर लंबे समय से होटल में कथित रूप से देह व्यापार संचालित कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि होटल में वास्तव में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment