Home » गोरखपुर » सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा वर्गीकृत वीर्य द्वारा नस्ल सुधार हेतु मंडलीय प्रशिक्षण संपन्न

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा वर्गीकृत वीर्य द्वारा नस्ल सुधार हेतु मंडलीय प्रशिक्षण संपन्न

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 25 / सितम्बर / 2026 :    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा वर्गीकृत वीर्य द्वारा नस्ल सुधार हेतु मंडलीय प्रशिक्षण सम्पन।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज एनेक्सी भवन सभागार, गोरखपुर में वर्गीकृत वीर्य  द्वारा नस्ल सुधार विषय पर एक दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वेद प्रकाश, अपर निदेशक, पशुपालन विभाग, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर द्वारा की गई। कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गोरखपुर डॉ. धर्मेन्द्र पाण्डेय रहे।

कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल के समस्त मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त विकास खण्ड स्तरीय पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डा बी के सिंह ने किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जीनस एबीयस के सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट डॉ परीक्षित ने सेक्स सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि सामान्य सीमेन से Y क्रोमोसोम को हटा कर 90 प्रतिशत शर्तिया बछिया पैदा होने वाला सेक्स सॉर्टेड सीमेन तैयार किया जाता है। इसके प्रयोग से एक तरफ प्रदेश में दुग्ध उत्पादन तो दुगुना होकर किसानों की आय में वृद्धि होगी तो दूसरे तरफ उत्तर प्रदेश प्रजनन नीति के अनुसार कृत्रिम गर्भाधान कर नस्ल सुधार भी होगा।

कार्यक्रम में डॉ. धर्मेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनपद गोरखपुर में कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य एवं पूर्ति के संबंध में अवगत कराया गया। डा पाण्डेय ने कहा कि सेक्स सॉर्टेड सीमेन के उपयोग से एक तरफ 90 प्रतिशत बछिया पैदा होगी तो दूसरे तरफ नर गोवंश की संख्या में कमी आएगी और लगभग 5 वर्ष में निराश्रित गोवंश की संख्या ना के बराबर हो जाएगी।

डा बी के सिंह जोनल प्रबंधन, उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद गोरखपुर द्वारा सेक्स सॉर्टेड सीमेन द्वारा किये गए कृत्रिम गर्भाधान को भारत पशुधन ऐप पर अपलोड करने के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। डा सिंह ने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान के दौरान पशुपालक एवं पशु की सूचना प्राप्त करना जरूरी है एवं क्षेत्र में पशु पालकों को भारत पशुधन ऐप पर अपलोडिंग के दौरान ओटीपी देने के संबंध में जरूर अवगत कराए।

उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद लखनऊ से आये नोडल अधिकारी डा वीनू पाण्डेय जी ने कहा कि सेक्स सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान करने हेतु पशु का चयन बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए बछिया या पहले, दुसरे या तीसरे बयात के स्वस्थ गाय को चुना जाय एवं पशुधन प्रसार अधिकारी या प्रशिक्षित एवं कुशल कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता से ही गर्भाधान कराया जाय जिससे कि पशुओं का कन्सेप्शन रेट बढ़ सके और इस योजना को धरातल स्तर तक लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर मंडल गोरखपुर के अपर निदेशक डा वेद प्रकाश ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रजनन नीति का पालन करते हुए सभी लोग सेक्स सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान करें एवं कोई समस्या आए तो ABS एवं मुझे तत्काल अवगत कराए। उन्होंने कहा कि स्टैंडर्ड मानक प्रणाली एवं गाइडलाइन के अनुसार ही कृत्रिम गर्भाधान के सभी चरणों का पालन किया जाए।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा जनपद गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज एवं कुशीनगर के दो दो उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को अच्छे कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment