Home » बुलंदशहर » मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नए पुस्तकालय भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नए पुस्तकालय भवन का लोकार्पण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 27 / सितम्बर / 2026 :   शिकारपुर नगर में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका चेयरमैन राजबाला देवी और अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में सभासद राजेन्द्र सिंह लोधी, आस मोहम्मद, अरशद अंसारी, विनय कुमार, सूर्यकांत शर्मा, गौतम सूर्यवंशी, नामित सभासद नैम सिंह, सभासद पति रंजीत सैनी, वीरेन्द्र गर्ग सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

नए पुस्तकालय भवन के शुरू होने से नगरवासियों, विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शांत माहौल में पढ़ाई करने की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment