बुलंदशहर /२९/०९/२०२६
जहांगीराबाद। वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का मंगलवार को अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा के जहांगीराबाद पहुंचने पर विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर स्वागत किया।

भईपुर दोराहे पर पालिका के नामित सभासद विष्णु बाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। गुजरात के जामनगर की सांसद पूनमबेन हेमतभाई माडम का भी कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश गांव-कस्बों तक पहुंचाना है।
यात्रा के समापन पर अनूपशहर गंगा घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री दीपक दुल्हैरा, अरविंद शर्मा, पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी, उमेश गुप्ता, गोपाल सिंघानिया, केपी सैनी, राजकुमार लोधी, हिमांशु गुप्ता, दीपक गुप्ता, आशीष गोयल, मोनू गोयल, संतोष लोधी, प्रिंस जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










