बुलंदशहर/ २९/०९/२०२६
खुर्जा। खुर्जा क्षेत्र में शत्रु संपत्तियां काफी दिनों से भू माफियाओं के कब्जे में थी जिससे वह लोग अच्छी खासी कमाई कर रहे थे आज उस पर तहसील प्रशासन का डंडा चल गया।

खुर्जा तहसीलदार जतिन गोस्वामी ने बताया कि आज खुर्जा के झमका फ्लाईओवर के पास सात बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह भूमि शत्रु संपत्ति थी जिस पर अवैध रूप से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। आज इस भूमि पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त कराया और आगे की विधिक कार्यवाही कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










