Home » बुलंदशहर » समाजवादी पार्टी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

समाजवादी पार्टी ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर: 2 / अक्टूबर / 2026 :   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान और ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को याद किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश की एकता, अखंडता, सादगी और सेवा की मिसाल है। उनके विचार आज भी समाज और देश को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद गाजी, उपाध्यक्ष डॉ. परवेज आलम, उपाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम, उपाध्यक्ष मदन वाल्मीकि, नगर सचिव मोहम्मद सलमान ठाकुर, हसमत मजहिर अंसारी, अमन सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment