Home » गाजियाबाद » गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस कार्यालय में गूंजा कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस कार्यालय में गूंजा कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 2 / अक्टूबर / 2026 :    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गाजियाबाद कमिश्नरेट के पुलिस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के आदर्शों, सिद्धांतों और देशहित में किए गए योगदान को स्मरण किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने तथा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता एवं कर्तव्यपरायणता के साथ पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment