Home » गौतमबुद्ध नगर » जहांगीरपुर: महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

जहांगीरपुर: महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर  : 2 / अक्टूबर / 2026 :   जहांगीरपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, जहांगीरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर पवन छौंकर और प्रधानाचार्य  अनुपम शर्मा ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर डायरेक्टर पवन छौंकर ने कहा कि बापू के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्रएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment