Home » बुलंदशहर » आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन तेज तहसील दिवस का किया बहिष्कार लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन तेज तहसील दिवस का किया बहिष्कार लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 3 / अक्टूबर / 2026 :    उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील परिसरों में प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई तहसील परिसर में लेखपाल धरने पर बैठ गए।

इस दौरान लेखपालों ने अपनी विभिन्न आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को सौंपा गया लेखपालों ने कहा कि उनका आंदोलन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर चल रहा है।

यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया कि 22 सितम्बर को सभी लेखपालों ने अतिरिक्त हलकों के चार्ज छोड़ दिए थे। अब तहसील दिवस का बहिष्कार किया गया है।

लेखपालों के आंदोलन के कारण तहसील दिवस में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे किसानों और फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा धरना-प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार और तहसील मंत्री हर्षित माथुर ने अपनी मांगों और आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर जानकारी दी है ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment