खुर्जा (बुलंदशहर)/०४ अक्टूबर २०२६। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल (रजि.), खुर्जा के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराया।
महाराज ने राजा उत्तानपाद, सुनीति और सुरूचि की कथा सुनाते हुए कहा कि भक्ति में बड़ी शक्ति होती है। भक्त ध्रुव ने भक्ति के बल पर भगवान की गोद में अटल स्थान प्राप्त किया। राजा सगर के पुत्रों की मुक्ति की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि राजा भगीरथ ने अटूट भक्ति से भगवान शिव को प्रसन्न कर गंगा को पृथ्वी पर लाकर अपने पुरखों को मुक्ति प्रदान कराई।

आज की कथा के मुख्य अतिथि दीपक मेहता, रितु मेहता पंचवटी वालों एवं सुरेश लूथरा, नीलम लूथरा ने दीप प्रज्ज्वलन कर श्रीमद् भागवत का पूजन किया और महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में हजारों की संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष भक्तों ने भागवत कथा का श्रवण कर प्रभु नाम की मस्ती में आनंद के साथ भजनों पर झूमते हुए “राधे-राधे” के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष विनोद खुराना, गणेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, राजकुमार लाला, नीलू, चारु गुलाटी, गगन अरोड़ा, जय भगवान शर्मा, गिरीश चंद्र गुप्ता, राजेश गोविल, राजकुमार गुप्ता, संजय तोमर सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं ने सेवा-सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










