गाजियाबाद : 4 / अक्टूबर / 2026 : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना मसूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 किलो 366 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार रविवार को थाना मसूरी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नहर बम्बा नाहल जेल रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6 किलो 366 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी की पहचान शौकीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी आकाश विहार, डासना देहात, थाना मसूरी के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मसूरी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










