Home » बुलंदशहर » लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सपा प्रत्याशी पिन्टू चौधरी का पैदल मार्च, बुलन्दशहर में उमड़ा जनसैलाब

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सपा प्रत्याशी पिन्टू चौधरी का पैदल मार्च, बुलन्दशहर में उमड़ा जनसैलाब

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 4 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ और संविधान बचाओ अभियान के तहत विशाल एवं शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया।

मार्च में पिन्टू चौधरी सैकड़ों समर्थकों के साथ बुलन्दशहर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पैदल मार्च समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से शुरू होकर अंसारी रोड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर पिन्टू चौधरी सहित अन्य नेताओं ने बाबा साहेब को माल्यार्पण किया और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए सपा के संभावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने कहा कि यह मार्च केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों, मत की स्वतंत्रता और संविधान की मजबूती के लिए उठाई गई साझा आवाज है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐतिहासिक संविधान दिया है। उसकी अक्षुण्णता बनाए रखना और उसकी रक्षा करना प्रत्येक देशवासी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि प्रत्येक नागरिक जागरूक रहे और अपने मताधिकार की रक्षा करे। लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

पैदल मार्च में शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र और बुलन्दशहर जिले के कई वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। समर्थकों की भारी भीड़ के चलते पूरे मार्ग पर राजनीतिक माहौल बना रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment