बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2026 : मालागढ़ में बुधवार शाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन लीला का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सुविन भारद्वाज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रामलीला का उद्घाटन किया।

इस मौके पर डॉ. सुविन भारद्वाज ने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। भगवान राम के त्याग, सत्य और आदर्शों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए समस्त मालागढ़ वासियों और आयोजक मंडल का हृदय से आभार जताया और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को जीवंत रखते हैं और समाज में भाईचारा व सद्भाव की डोर को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर रामलीला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष शिव कुमार, मेला प्रभारी अजय सिंह गौड़, ग्राम प्रधान जगजीवन सैनी, मंच संचालक डंबर सिंह, अमर दत्त, राकेश गौड़, राजीव ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










