Home » बुलंदशहर » चार महीने से जॉइनिंग का इंतजार, 160 चयनित ECCE एजुकेटरों ने CDO को सौंपा ज्ञापन

चार महीने से जॉइनिंग का इंतजार, 160 चयनित ECCE एजुकेटरों ने CDO को सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 9 / अक्टूबर / 2026 :   ECCE एजुकेटर भर्ती के द्वितीय चरण में चयनित 160 अभ्यर्थियों को चार महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। लंबे इंतजार और नियुक्ति में हो रही देरी से परेशान अभ्यर्थियों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द जॉइनिंग दिलाने की मांग की है।

अभ्यर्थियों के अनुसार, साक्षात्कार और अभिलेख सत्यापन में सफल होने के बाद 29 मई 2026 को विद्यालय आवंटन के लिए काउंसलिंग कराई गई थी। इस दौरान उन्हें विद्यालय भी आवंटित कर दिए गए, लेकिन अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुए हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि इस संबंध में 8 अक्टूबर 2026 को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। नियुक्ति में देरी के कारण चयनित अभ्यर्थी मानसिक तनाव और परेशानी का सामना कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने मुख्य विकास अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जल्द नियुक्ति पत्र जारी कराने की मांग की है, ताकि वे अपने आवंटित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर सकें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment