Home » बुलंदशहर » एसपी देहात ने साप्ताहिक परेड और शस्त्रागार का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

एसपी देहात ने साप्ताहिक परेड और शस्त्रागार का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर  : 3 / नवंबर / 2026 :  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने मंगलवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन और परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी देहात ने शस्त्रागार का निरीक्षण कर हथियारों, कारतूसों और सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव, साफ-सफाई और सुरक्षित भंडारण की जानकारी ली। वहीं अर्दली रूम आयोजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा की।

उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, विभागीय कार्यों में अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment