नवनियुक्त अध्यक्ष खेमचंद शर्मा ,सचिव के के शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी व संगठन मंत्री सौरभ शर्मा समेत पूरी कार्यकारिणी ने ली शपथ
खुर्जा संवाददाता।
बुलंदशहर के खुर्द जाने पर स्थित एक निजी फार्म हाउस पर ब्राह्मण सभा खुर्जा रजिस्टर्ड द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया हालांकि कुछ समय से इस संगठन में विवाद चल रहा था और कुछ दिन पूर्व भी सुरेश शर्मा को चुनाव अधिकारी द्वारा अध्यक्ष का प्रमाण पत्र दिया गया था परंतु अब एक नई कार्यकारिणी सामने आई जिसमें खेमचंद शर्मा को अध्यक्ष ,केके शर्मा सचिव, कपिल तिवारी कोषाध्यक्ष तथा सौरभ शर्मा को संगठन मंत्री का दायित्व देकर नियुक्त नव नियुक्त कार्यकारिणी को पद की गरमा बनाए रखने और समाज के प्रति कार्य करने की शपथ दिलाई गई, जिसमें पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ जी ने समाज के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।
इस विषय पर सुरेश शर्मा जी से बात की गई तो उन्होंने बताया की चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा द्वारा मुझे प्रमाण पत्र दिया गया था जो की एक समाज के सार्वजनिक कार्यक्रम में हुआ था परंतु अब यह क्या तरीका अपनाया गया है यह तो वही जानें है हम समाज के व्यक्ति हैं सामाजिक कार्यों में लगे रहेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्यतः डॉक्टर एनके शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, विजय शर्मा, शेखर शर्मा, बाबूलाल व पं सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।



![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












