Home » बुलंदशहर » 13 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग खुर्जा करायेगा सड़कों का कायाकल्प

13 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग खुर्जा करायेगा सड़कों का कायाकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमपी सिंह राणा।

लोक निर्माण विभाग खुर्जा द्वारा 22 मार्गो तथा चार पूलों का होगा पुन:निर्माण सरकार को भेजी पूरी योजना

लोक निर्माण विभाग खुर्जा के अंतर्गत आने वाले मार्गों को जल्द ही सुदृढ़ किया जाएगा जिसका खाका लोक निर्माण विभाग खुर्जा के अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया है जल्द ही स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग खुर्जा के अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह ने बताया की इस लोक निर्माण विभाग खुर्जा खंड में आने वाले लगभग 22 मार्गो जिनमें 2० ग्रामीण मार्ग तथा २ जिला मार्ग सम्मिलित है और चार पुलों का चौड़ीकरण कर उनका निर्माण किया जाएगा। अधिशासी अभियंता के अनुसार लगभग 13 करोड रुपए की लागत से इन सब कार्यों को किया जाएगा जिनकी पूरे लागत कार्य योजना शासन को भेजी गई है आने वाले लगभग 3 महीने बाद इन मार्गों पर तथा पुलों पर कार्य शुरू होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन का अनुभव होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद जल्द ही खुर्जा शिकारपुर मार्ग जोकि बहुत लंबे समय से खस्ता हाल में है का भी निर्माण कराया जाएगा इसकी सूचना और कार्य लागत शासन को जल्द भेज दी जाएगी और स्वीकृति मिलते ही इस पर भी कार्य कराया जाएगा । इसी वर्ष इसके भी पूर्ण होने की आशा है।

प्रस्तावित मार्गों का विवरण दिल्ली कानपुर मार्ग से बलराऊ संपर्क मार्ग ,खबरा खानपुर मार्ग से सीकरा संपर्क मार्ग ,अहरौली संपर्क मार्ग से रामगढ़ी संपर्क मार्ग ,खुर्जा झज्जर मार्ग से हसनपुर लाडूकी संपर्क, शिकारपुर मिल्क माजरा संपर्क मार्ग, पहासू दानपुर मार्ग के किलोमीटर 13 से हिम्मत गड़ी से रूसी संपर्क मार्ग, पहासू सोमना  मार्ग अन्य जिला मार्ग, जीराजपुर से लालनेर संपर्क मार्ग, पहासू दानपुर  से लादूपुरा संपर्क मार्ग ,खुर्जा पहासू छतारी मार्ग से दीघी संपर्क मार्ग, पहासू पीतमपुर पंडावल मार्ग अन्य जिला मार्ग, पहासू अहमदगढ़ से दलेल गड़ी संपर्क मार्ग, जेवीएसडी मार्ग से नगला मिल्क संपर्क मार्ग ,कनेहरा संपर्क मार्ग, बीए संपर्क मार्ग से भीमगड़ी संपर्क मार्ग, दानपुर धर्मपुर मार्ग से एदलपुर संपर्क मार्ग ,सहदेव रहीमकोट  मार्ग, डिवाई करणवास  मार्ग का रह्मापुर संपर्क मार्ग, गणेशपुर धर्मपुर से धीमरी का नगला संपर्क मार्ग ,अलीगढ़ डिवाई मार्ग से दानगढ़ वाया नगला छतु होते हुए डरोरा विश्वनाथ  संपर्क मार्ग, अतरौली रजवाह कैनाल की पटरी व गोविंदपुर चौकी से जलालपुर संपर्क मार्ग।

प्रस्तावित पुलों के स्थान पहासू सोमना अन्य जिला मार्ग की किलोमीटर 13 की शंकरे  एवं क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण कार्य ,पहासू सोमना  अन्य जिला मार्ग किलोमीटर 6 के संकरे एवं क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण, मेन बाजार से नगला भूड़  मार्ग पर छोईया के पुल एवं पहुंच मार्ग,बी ए मार्ग से दौरउ की पटरी पर पुल का निर्माण।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी खुर्जा हेमंत सिंह।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment